फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 पदों के लिए 15 हजार ने दी भर्ती परीक्षा

Mon, 28 Dec 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अधीनस्थ न्यायालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हजारों आवेदकों ने परीक्षा दी। 56 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए 15684 आवेदक पात्र पाए गए थे। क्लर्क के 35 पदों के लिए परीक्षा 10 से 12 बजे तक हुई। 9119 अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र पाए गए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 6 पदों के लिए परीक्षा 2 से 4 बजे तक हुई। 1471 अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र पाए गए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रोसेस सर्वर के 15 पदों के लिए परीक्षा 2 से 3 बजे तक हुई। 5094 अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र पाए गए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

चयन बोर्ड ने ली लिपिक व जेई इलेक्ट्रीलक की परीक्षा- हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक व जेई इलेक्ट्रीकल की परीज्षा देने हजारों युवा हमीरपुर पहुंचे। ऊना, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन सहित अन्य जिला से युवा परीक्षा देने हमीरपुर पहुंचे।
विज्ञापन


लिपिक की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से 12 व जेई इलेक्ट्रीकल की परीक्षा शाम 2 से 4 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए जिला में तीन परीक्षा केंद्र निर्धामरित किए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, कन्या स्कूल व गुरूकुल सीनवियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा का आयोजन किया गया।

सुबह से ही युवा परीक्षा के लिए हमीरपुर पहुंच गए थे। ठंड का मौसम होने के बावजूद नौकरी के चाहवान जिला में परीक्षा देने पहुंचे। दूर दराज क्षेत्रों से युवा शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए थे। होटलों व धर्मशालाओं में युवाओं ने रात गुजारी। दूसरे जलि से आए युवाओं को परीक्षा केंद्र ढूंढने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

युवा लोगों से पूछ पूछकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। शिमला व सोलन के कुछ अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र हमीरपुर निर्धारित किया गया था। जिससे यह अभ्यर्थी शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए थे। हालांकि परीक्षा केंद्र शिमला में भी स्थापित किए गए थे।

इसके बावजूद भी इनका परीक्षा केंद्र हमीरपुर निर्धारित था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को स्कूल में लिपिक व जेई इलेक्ट्रीकल की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें