फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के दौरे के बाद आएगा सेट का परिणाम, राज्य लोक सेवा आयोग ने लिखा पत्र

Wed, 14 Apr 2021 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • पांच माह से परीक्षार्थी कर रहे सेट परिणाम का इंतजार
  • साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों ने दी है परीक्षा
  • कोरोना के कारण परीक्षा भी एक वर्ष बाद हुई
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेट (स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट) का परिणाम यूजीसी की टीम के दौरे के बाद जारी होगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने यूजीसी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द दौरा करने का आग्रह किया है। प्रदेश के हजारों परीक्षार्थी पांच माह से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। करीब साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों ने सेट की परीक्षा दी है। कोरोना संकट के कारण परीक्षा भी एक वर्ष बाद हुई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए सेट पास होना जरूरी होता है। लोक सेवा आयोग ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अनिवार्य स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 22 नवंबर 2020 को लिया था। दिसंबर 2019 में राज्य लोक सेवा आयोग ने टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कोरोना संकट के कारण परीक्षा करवाने में देरी हुई।

करीब एक साल बाद परीक्षा हुई। टेस्ट में 10557 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उधर, आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया गया है। यूजीसी की टीम का दौरा होने के तत्काल बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यूजीसी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यूजीसी के सत्यापन के बाद जारी होता है परिणाम
सेट की परीक्षा यूजीसी के नियमों के अनुसार ली जाती है। परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले यूजीसी की टीम संबंधित लोकसेवा आयोग के कार्यालयों का दौरा कर परिणाम को जांचती है। परीक्षा प्रक्रिया पूरी करने में यूजीसी के मानकों का कितना पालन हुआ है। इसका सत्यापन किया जाता है। सभी रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर परीक्षा परिणाम को घोषित करने की मंजूरी दी जाती है।

आयोग के दौरे पर निर्भर है 2020 की परीक्षा का भविष्य
कोरोना संकट के चलते वर्ष 2020 में सेट की परीक्षा नहीं हुई थी। ऐसे में सेट की तैयारियों में जुटे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य भी अब यूजीसी के दौरे पर निर्भर करेगा। यूजीसी कब 2020 और 2021 की परीक्षा के लिए मंजूरी देता है। इस पर हजारों विद्यार्थियों की नजरें टिकी हुई है। वर्ष 2017, 2018 और 2019 की परीक्षा के लिए लोकसेवा आयोग ने एक साथ ही यूजीसी से मंजूरी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें