फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल सहकारी बैंक 25 नई शाखाएं खोलेगा, सालाना अधिवेशन की बैठक में दी जानकारी

Sun, 19 Nov 2023 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

साधारण अधिवेशन में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बैंक की ओर से की गई व्यवसाय प्रगति व लेखा-जोखा प्रतिनिधिगण के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
58वीं साधारण अधिवेशन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक 25 नई शाखाएं खोलेगा। यह जानकारी 58वीं साधारण अधिवेशन की बैठक बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने दी। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर समरहिल में बैठक की अध्यक्षता की। देवेंद्र श्याम ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर से सहकारी सभाओं से जुड़े बैंक के 104 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


साधारण अधिवेशन में वित्त वर्ष 2022-23 का सालाना लेखा-जोखा, बैंक की ओर से व्यवसाय में वृद्धि, जमाधन, ऋण वितरण व वसूली प्रक्रिया तथा अन्य व्यवसाय उन्मुखी कार्य-प्रणाली पर क्रमवार विस्तृत चर्चा की गई। साधारण अधिवेशन की कार्यवाही से जुड़े मामले सर्वसम्मति से पारित किए गए।

अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। बताया कि बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से 25 नई शाखाओं के लाइसेंस लेने में सफल रहा है। नई शाखाओं को शीघ्र ही चरणबद्ध ढंग से खोलकर प्रदेश की जनता विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


बैंक अपने प्रशिक्षण संस्थान सांगटी शिमला में जो अकादमी खोलने जा रहा है,उसमें देश भर के सदस्यों को प्रशिक्षण के अलावा समय-समय पर नई योजनाओं की जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष ने नई मोबाइल एप ‘हिमपैसा’ के नए संस्करण का भी आरंभ किया।

इस नई ऐप को ग्राहक मैत्री बनाकर इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं संकलित की गई हैं तथा इसके संचालन से ग्राहकों को बैंक लेन-देन में सुविधा होगी। वे घर बैठे ही बिल इत्यादि का भुगतान भी कर सकेंगे। सदस्यों की ओर से ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं में तुरंत सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया।

व्यवसाय प्रगति और लेखा-जोखा प्रतिनिधिगण के समक्ष पेश किया
इस साधारण अधिवेशन में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बैंक की ओर से की गई व्यवसाय प्रगति व लेखा-जोखा प्रतिनिधिगण के समक्ष पेश किया। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बैंक का सकल जमाधन 12759.27 करोड़ व ऋण व अग्रिम 7187.46 करोड़ रुपये थे, जो 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 14132.72 करोड़ व 8652.07 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल रहा। इसी प्रकार बैंक ने अपनी लाभप्रदता को बनाये रखते हुए 31 मार्च 2023 को समाप्त वित वर्ष में 159.12 करोड़ का रिकार्ड शुद्ध लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें