फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश का वुशू खेल में जीत से हुआ आगाज

Fri, 31 Jan 2025 12:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

हिमाचल प्रदेश की मधु  ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की नीरजा को पराजित करके जीत हासिल की है।
विज्ञापन
माचल की मधू ने हरियाणा की नीरजा को हरा दर्ज की जीत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून महाराणा प्रताप स्टेडियम में शुरू हुई 38 राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश ने वुशू खेल में अपना आगाज जीत से किया है। हिमाचल प्रदेश की मधु  ने 70 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में हरियाणा की नीरजा को पराजित करके जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि इस जीत से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के भी हौंसले बढ़े हैं तथा मधु से प्रदेश को पहला मेडल जोतने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 37वीं राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश ने वुशू खेल में दो मेडल जीते थे लेकिन इस बार ज्यादा मेडल जीतने में खिलाडी कामयाब होंगे। हिमाचल प्रदेश टीम के कोच चेत राम व प्रबंधक खेम चंद ने बताया कि अन्य मुकबलों में भी प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल मनहंस ने भी मधू की जीत पर खुशी जताई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें