फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होंगे स्कूल प्रवक्ता संघ के चुनाव, इस दिन चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी

Mon, 09 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के त्रिवार्षिक चुनाव अप्रैल और मई माह में चार चरणों में होंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही संघ ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी अध्यापकों से सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया हैं। 

विज्ञापन


20 अप्रैल से लेकर 11 मई तक विभिन्न जिलों में यूनिट स्तर चुनाव करवए जाएंगे। यूनिट स्तर पर कार्यकारिणी गठित होने के बाद जिला स्तर के चुनाव होंगे। जिला इकाइयों के चुनाव 22 अप्रैल से लेकर 13 मई तक चार चरणों में होंगे। 27 मई को राज्य इकाई के चुनाव होंगे।

अध्यक्ष ने बताया कि पहले चरण में 22 अप्रैल को जिला कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना में चुनाव होंगे। जिला कांगड़ा के चुनाव राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सुलह में होंगे। जिला कांगड़ा में चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य भोलादत्त कश्यप के साथ चार सदस्यीय टीम होगी। जिला बिलासपुर  के चुनाव राजकीय वरिष्ठ पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में होंगे।
विज्ञापन


इसमें शौकत अली चुनाव अधिकारी होंगे। जिला ऊना के चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) ऊना में होंगे। यहां चुनाव अधिकारी प्रदीप शर्मा होंगे। दूसरे चरण में जिला शिमला, लाहौल स्पीति और हमीरपुर में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

जिला शिमला के चुनाव 29 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा (चौपाल) में चुनाव अधिकारी सतपाल नेगी की अध्यक्षता में होंगे। जिला लाहौल स्पीति के चुनाव 29 अप्रैल को केलांग में होंगे। यहां चुनाव अधिकारी जय कृष्ण होंगे। जिला हमीरपुर के चुनाव 29 अप्रैल को  राजकीय वरिष्ठ पाठशाला (छात्र) हमीरपुर में होंगे।

जिला हमीरपुर के लिए चुनाव अधिकारी विजय राणा होंगे। तीसरे चरण में 12 मई को जिला चंबा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में चुनाव होंगे। जिला चंबा के चुनाव राजकीय वरिष्ठ पाठशाला (छात्रा) चंबा में होंगे। चुनाव अधिकारी विनोद बन्याल की निगरानी में यहां चुनाव होंगे। जिला मंडी के चुनाव सरकाघाट, सिरमौर के चुनाव नौराधार, कुल्लू के चुनाव आनी में होंगे। चौथे चरण में 13 मई को सोलन और किन्नौर के चुनाव होंगे।

जिला इकाइयों के चुनाव 13 मई को संपन्न होने के बाद राज्य स्तरीय चुनाव 27 मई को सुंदरनगर में होंगे। राज्य स्तर पर चुनाव करवाने के लिए शिक्षा उपनिदेशक जिला सोलन चंद्रेश कुमार के साथ चार प्रधानाचार्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। चुनाव करवाने का कार्य प्रधानाचार्य हरी शर्मा के साथ तीन सदस्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें