वहीं दूसरी कार्रवाई में भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के भतीजे आकाश शर्मा (27 वर्ष) पुत्र वाल कृष्ण शर्मा, निवासी गांव नेरी, डाकघर जौड़े अंब, तहसील बड़सर, हमीरपुर को समलेहड़ा जंगल में पकड़ा गया है। इसके पास से भी एक ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी आकाश शर्मा विधायक लखनपाल के साले का बेटा है। आरोपी आकाश से चिट्टे के साथ वेइंग मशीन भी बरामद की गई है, जिसके चलते पुलिस तस्करी के पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों से एक-एक ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।