फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमफिल हिंदी में सिरमौर की अंजना प्रदेश में प्रथम

Sun, 28 Feb 2021 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
अंजना देवी ने एचपीयू की एमफिल हिंदी परीक्षा में 83 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिरमौर जिले के मशवा गांव की अंजना देवी ने एचपीयू की एमफिल हिंदी परीक्षा में 83 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। दीक्षांत समारोह में अंजना स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगी। अंजना ने डॉ. भवानी सिंह के मार्गदर्शन में ‘हिमाचल प्रदेश सचिवालय में राजभाषा हिंदी का कार्यान्वयन’ विषय पर सर्वेक्षण प्रविधि के माध्यम से उपलब्ध तथ्यों का तर्कसंगत विश्लेषण कर शोध-प्रबंध भी लिखा है।

विज्ञापन


शोध में सामने आया कि अपने ही प्रदेश में शासन और प्रशासन के कार्यों में हिंदी परायी होती जा रही है। अंजना देवी की चार बहनें हैं। पिता एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी कर पांचों बेटियों को पढ़ा रहे हैं। अंजना के कई शोध पत्र भी राष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं। यूजीसी-नेट को भी तीन बार पास कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें