हिमाचल प्रदेश में वीरवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद दोपहर तीन बजे तक बिजली बिल जमा करवाने के लिए काउंटर खुले रहेंगे। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष के चलते यह फैसला लिया है। सभी उपभोक्ताओं से अपने लंबित बिजली बिल जमा करवाने की बोर्ड प्रबंधन ने अपील की है।