फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala News: कांगड़ा में फर्जी निकले 14,117 राशनकार्ड, खाद्य आपूर्ति विभाग किए ब्लॉक

Wed, 29 Mar 2023 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

फर्जी राशन कार्डों में सबसे अधिक मामले इंदौरा क्षेत्र से आए हैं। इंदौरा में 2120 फर्जी कार्ड धारकों की ओर से डिपो राशन की सुविधा का लाभ उठाया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांगड़ा में 14,117 राशन कार्ड फर्जी निकले हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन कार्डों को ब्लॉक कर दिया है। ऐसे लोग दो स्थानों पर कार्ड बनवाकर फर्जी तरीके से डिपो का राशन ले रहे थे। वहीं जब खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आदेश जारी किए गए तो सर्वे के दौरान जिले में इन फर्जी कार्ड धारकों की संख्या का खुलासा हुआ। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के दौरान फर्जी राशन कार्डों में सबसे अधिक मामले इंदौरा क्षेत्र से आए हैं। इंदौरा में 2120 फर्जी कार्ड धारकों की ओर से डिपो राशन की सुविधा का लाभ उठाया जा रहा था। वहीं धर्मशाला में फर्जी कार्ड धारकों के सबसे कम 169 मामले सामने आए।

विज्ञापन


राशन कार्ड आधार से लिंक करवाने के निर्देश 
जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड आधार से लिंक करवाने के निर्देश जारी हुए थे। इस दौरान सर्वे के तहत जिला कांगड़ा में 14117 ऐसे कार्ड धारक हैं, जो दो जगह डिपो का राशन ले रहे थे। विभाग की ओर से इन कार्ड धारकों का एक राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। - पुरुषोत्तम सिंह, जिला खाद्य नियंत्रक, जिला कांगड़ा।
विज्ञापन


कहां कितने फर्जी राशन कार्ड
बैजनाथ     539
भवारना     615
देहरा        994
धर्मशाला    169
फतेहपुर    1469 
इंदौरा        2120
कांगड़ा      1265 
लंबागांव     973 
नगरोटा      442 
 सूरियां       940
नूरपुर        1090 
पंचरूखी     636
परागपुर    1834
सुलह        603 
रैत           428

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें