फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: आठ रैलियां, रोड शो करेंगी प्रियंका, राहुल गांधी भी आ सकते हैं

Fri, 21 Oct 2022 01:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रियंका गांधी आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। 31 अक्तूबर से वह प्रचार की शुरुआत करेंगी। प्रचार के दौरान वह रोड शो और जनसभाएं भी करेंगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। हिमाचल में सत्ता में आने की उम्मीद कर रही कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि, कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। 31 अक्तूबर से वह प्रचार की शुरुआत करेंगी। प्रचार के दौरान वह रोड शो और जनसभाएं भी करेंगी। 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी मंडी और कुल्लू जिला का दौरा कर सकतीं हैं। 3 नवंबर को कांगड़ा और चंबा में वह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। सूत्रों ने बताया है कि 7 नवंबर को प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना में भी रैली करेंगी।

चुनाव प्रचार के आखिरी चरणों में प्रियंका गांधी शिमला और सिरमौर का भी दौरा करेंगी। सूत्रों ने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। राहुल गांधी के एक रैली में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल जैसे नेता भी कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करते दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें