फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Championship: मई में पहली बार होगी अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 20 Mar 2023 11:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मई में पहली बार अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मई में पहली बार अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करवाएगी। प्रदेश के हर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। रविवार को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में एचपीसीए की अप्रैक्स काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया। एचपीसीए अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई अपैक्स काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन


एचपीसीए सचिव अवनीश परमार, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, अप्रैक्स काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर मेहता, मनुज शर्मा और नैन कटोच उपस्थित रहे। बैठक में मई में होने वाले आईपीएल मैचों की तैयारियों के साथ पूर्व में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता और आगामी सीजन को लेकर भी चर्चा की गई।

महिला आईपीएल में चयनित हिमाचल की खिलाड़ियों और एनसीए के कैंपों में चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी गई। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मई में पहली बार अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधाओं के चलते प्रदेश के महिला और पुरुष खिलाड़ी नाम कमा रहे हैं। प्रदेश की चार खिलाड़ी महिला आईपीएल में खेल रही हैं। कई पुरुष खिलाड़ियों का चयन एनसीए के कोचिंग कैंपों में हुआ है। आगे भी प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कई नई तकनीकों के साथ सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें