फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सिंह: समय रहते संगठन की मजबूती में जुट जाएं निष्क्रिय पदाधिकारी

Sun, 05 Mar 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए प्रतिभा ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को पूर्ण क्रियाशील होना होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने निष्क्रिय पदाधिकारियों से समय रहते संगठन की मजबूती के लिए जुटने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कुछ ब्लॉकों में धीमी गति पर प्रतिभा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करें। संगठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है।

विज्ञापन


यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए। पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए प्रतिभा ने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को पूर्ण क्रियाशील होना होगा। उन्होंने अभियान को निश्चित समय अवधि में पूरा करने को कहा।

कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है, उसी प्रकार देश में अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को पूरा करेगी। अभियान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को भेजी जानी है। सभी ब्लॉक पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को समय से भेजें।
विज्ञापन


इससे पूर्व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ठाकुर, सह संयोजक हरिकृष्ण हिमराल और संदीप कुमार ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के जिला समन्वयक केहर सिंह खाची, देवेंद्र बुशहरी, पुष्पराज शर्मा, शशि शर्मा, हरेंद्र सेन, रोहित वत्स धामी, यशपाल तनाईक, रमेश ठाकुर, संजय सिंह चौहान, विवेक कुमार, प्रकाश चौधरी, सेसराम आजाद, कुलदीप सिंह पठानिया, रंजीत सिंह राणा, अंजना धीमान, शिव कुमार, उमेश नेगी, आंनद परमार और संदीप ओहरी ने अपने जिलों के सभी ब्लॉकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी दी।

अभियान के समापन पर बुलाए जाएंगे खरगे और राहुल गांधी
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश संयोजक चेतराम ने बताया कि अभियान के समापन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेता बुलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें