फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: मुख्य चुनाव अधिकारी सी पालरासु ने लगाई तहसीलदार की क्लास

Wed, 24 Nov 2021 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, सोलन

सार

मुख्य चुनाव अधिकारी सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके निर्माण में हो रही देरी को लेकर सी पालरासु भड़क गए और तहसीलदार निर्वाचन को खरी-खोटी सुना डाली।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी सी पालरासु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार और संगठन में अधिकारियों और नेताओं के बीच तनातनी का दौर जारी है। भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा और काजा के सहायक लोक संपर्क अधिकारी के बीच ट्विटर वार के बाद अब सोलन में मुख्य चुनाव अधिकारी सी पालरासु का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सीईओ सी पालरासु सोलन तहसीलदार (निर्वाचन) को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को तीन बार यह कह डाला कि क्या आपको लाहौल-स्पीति जाना है।

विज्ञापन




इस पर तहसीलदार सकपका गए। दरअसल, मुख्य चुनाव अधिकारी सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके निर्माण में हो रही देरी को लेकर सी पालरासु भड़क गए और तहसीलदार निर्वाचन को खरी-खोटी सुना डाली। उन्होंने अधिकारी को सलाह दी कि बिलासपुर वालों से सीखो कैसे काम किया जाता है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारी को बिलासपुर बात करने की सलाह दी। दोनों अधिकारियों के बीच हुए इस वार्तालाप की वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें