मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018-19 में हिमाचल में 600 किलोमीटर नई सड़कें और 35 पुलों का निर्माण होगा। इसके अलावा 1100 किलोमीटर सड़कों को पक्का किया जाएगा।
हिमाचल में रोड इंप्रूवमेंट स्कीम के तहत सड़कों में क्रास नालियों का निर्माण होगा। इससे सड़कों की टारिंग उखड़ने का सिलसिला रोका जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जलोड़ी दर्रे से नीचे सैज-लूहरी-औट मार्ग पर सुरंग निर्माण का मामला केंद्र के उठाया गया है।
सुरंग बनने से कई किलोमीटर दूरी कम होगी। साच जलोड़ी, खड़ा पत्थर और सीमा सड़क संगठन की अनुमति से रोहतांग दर्रे को सर्दियों में खुला रखने के लिए अंतररार्ष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित होंगी।
सीएम ने कहा, स्टेट रोड प्रोजेक्ट के तहत 650 किलोमीटर सड़कों का निर्माण, 1350 किमी सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। केंद्र के वित्त मंत्रालय से 720 करोड़ की राशि को अनुमोदन प्राप्त कर लिया है। हिमाचल के 697 दुर्घटना स्थलों पर रेलिंग और साइन बोर्ड लगेंगे।
पीपीपी मोड़ पर होंगे विकास कार्य
हिमाचल के नगर निकायों में पीपीपी मोड पर विकास कार्य किया जाएगा। इससे निकायों की आय में बढ़ोतरी होगी। बस अड्डों और पुलों, सुरंगों का निर्माण भी पीपीपी मोड पर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।