फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: विधानसभा बजट सत्र में सरकार की घेरेबंदी करेगा विपक्ष, विधायक दल की बैठक बुलाई

Tue, 28 Feb 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा विधायक दल की बैठक विलीज पार्क सर्किट हाउस शिमला में दो मार्च यानी वीरवार को शाम 6 बजे होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में विपक्षी भाजपा कांग्रेस सरकार की घेरेबंदी करेगी। बेशक इस सत्र के शुरू होने के लिए अभी दो सप्ताह का समय है, मगर इसके लिए रणनीति अभी से बनाना शुरू कर दी गई है। सरकारी संस्थानों को बंद करने, विधायक निधि की राशि रोकने व अन्य बजट को रोकने समेत कई मसलों पर सदन में हंगामा होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


14 मार्च को सत्र के शुरू होने के पहले ही दिन विपक्ष सारा काम रोककर इन मुद्दों पर चर्चा मांग सकया है। प्रश्नकाल और सदन की अन्य कार्यवाहियों को रोककर ऐसी चर्चाएं करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश करने के दौरान भी विपक्ष आक्रामक रुख अपना सकता है।

सुंदरनगर से विधायक व भाजपा के राज्य महामंत्री राकेश जम्वाल ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक विलीज पार्क सर्किट हाउस शिमला में दो मार्च यानी वीरवार को शाम 6 बजे होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


विधायकों को 15 दिन पहले सवाल भेजने को कहा प्रश्नकाल के दौरान विधायकों की ओर से किए जाने वाले सवालों को 15 दिन पहले भेजने को कहा गया है। इस बारे में विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को सूचित किया है कि वे समय पर सवाल भेजें, ताकि उनके विभागों से समय पर जवाब मांगे जा सकें। इन सवालों के जवाब सदन में मंत्री देते हैं। गैर सरकारी सदस्य दिवस 16 मार्च और 24 मार्च को होंगे। इनके लिए सूचनाएं भेजने का समय भी क्रम से 9 और 17 मार्च का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें