फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन में हिमाचल बना सर्वश्रेष्ठ राज्य, स्वास्थ्य अधिकारी को किया सम्मानित

Wed, 24 Mar 2021 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
टीबी नियंत्रण में बेहतर सुविधाएं देने वाला हिमाचल सर्वश्रेष्ठ राज्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तपेदिक रोग (टीबी) नियंत्रण में बेहतर सुविधाएं देने वाला हिमाचल सर्वश्रेष्ठ राज्य बना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को हिमाचल स्वास्थ्य अधिकारी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा है। हिमाचल सरकार की ओर से नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के निदेशक निपुण जिंदल ने पुरस्कार लिया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थिति आंबेडकर भवन में हुआ।  स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि देश को टीबी से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 का लक्ष्य रखा था। अब मंत्रालय ने इसे वर्ष 2025 तक टारगेट रखा है।

विज्ञापन


दुनिया हर साल 24 मार्च को तपेदिक दिवस मनाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल से तपेदिक उन्मूलन के उप राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन को लेकर पांच जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर ने आवेदन किया था। इसके बाद फरवरी 2021 में इसका मूल्यांकन किया गया। बुधवार को तपेदिक दिवस के अवसर पर परिणाम घोषित किया गया है। इसमें लाहौल-स्पीति जिले को रजत पदक मिला है। इसे जिला टीबी अधिकारी डॉ. जगदीश ने प्राप्त किया। किन्नौर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा को कांस्य पदक मिला है। यह पुरस्कार संबधित जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों ने प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें