ओजस ने बताया कि इस किताब में बच्चों को खगोल से संबंधी लॉजिक मिलेंगे। सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय ने थियोरी से प्रभावित होकर सम्मानित किया और फैलोशिप दी। इसकी कीमत अभी तय होना बाकी है। सोलन के सेंट ल्यूकस स्कूल के छात्र ओजस हिमाचल के सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में उभरे हैं।
पंजाब, आयरलैंड से आए ऑर्डर, अब कराएंगे पेटेंट
ओजस ने बताया कि उसकी छपी किताब को लेकर सोलन ही नहीं बल्कि पंजाब, आयरलैंड और अन्य राज्यों से भी खरीदने के लिए आर्डर आए हैं। लोग किताब को पसंद कर रहे हैं। अभी तक 20 के करीब ऑर्डर आ चुके हैं।
खास बात यह है कि अब ओजस का मकसद अपनी थियोरी और समार्ट फोन के डिजाइन को पेटेंट करवाना है। इसके लिए उन्होंने विवो कंपनी से संपर्क साधा है।