आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया कि लिखित परीक्षा 80 अंक की होगी। इसमें सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग अंक 40 रखे गए हैं। एससी और एसटी के लिए 32 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच होगी।
इसमें हिंदी और अंग्रेजी में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और रिजनिंग से जुड़े ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों में से हर पद के लिए तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
एसएमएस और ईमेल से दी जा रही जानकारी
मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र तय होने के साथ ही अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थियों को अगर एडमिट कार्ड नहीं मिल पाए हैं तो तो वह 8 अगस्त से पहले संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में संपर्क कर प्रवेश पत्र की प्रति हासिल कर सकते हैं।