फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सिटीजन पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे बुजुर्ग-किशोर

Fri, 23 Nov 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आपकी उम्र 18 से कम है या 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं तो आपके लिए पुलिस के ऑनलाइन दरवाजे बंद हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि हिमाचल पुलिस का सिटीजन पोर्टल प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस के सिटीजन पोर्टल को वैसे तो बनाया गया था कि लोग बिना थानों में चक्कर लगाए ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकें, लेकिन पोर्टल की तकनीकी खामी ने अब 18 से कम उम्र के किशोरों और साठ पार के वृद्धों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हाल यह है कि न चाह कर भी उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

हिमाचल पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए सिटीजन पोर्टल नाम से ऑनलाइन सेवा शुरू की, लेकिन इस सेवा का लाभ लेने के लिए आवेदक को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान पुलिस के पोर्टल में साल 2000 के बाद और 1958 के पहले के किसी भी व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


पोर्टल की इस बड़ी चूक की वजह से लोग ऑनलाइन शिकायत करना तो दूर खुद को रजिस्टर तक नहीं करा पा रहे। खास बात यह है कि पोर्टल बनने के बाद भी अब तक विभाग के तकनीकी सेल के किसी अधिकारी की नजर पड़ी, न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी ने इस पोर्टल की सुध ली।

शायद यही वजह है कि लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है। उधर, डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि वैसे तो तकनीकी विंग इस पोर्टल की देखरेख करता है, लेकिन अगर इसी खामी है जिससे लोगों को असुविधा हो रही है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें