आईजी दुल्लर ने क्रिप्टो करेंसी मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल की अगुवाई करते हुए कई आरोपी गिरफ्तार किए। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने साइबर क्राइम शिमला में सेवाओं के दौरान राज्य सहकारी बैंक के सर्वर हैक मामले में 11.55 करोड़ में से करीब 2.5 करोड़ की रिकवरी और आठ की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। एएसआई जगबीर सिंह ने 27 ग्राम चिट्टे के साथ देहरा में पंजाब से आए तस्करों को गिरफ्तार करने में योगदान दिया। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर खेमचंद ने आपदाओं को देखते हुए सिविल डिफेंस वालंटियरों को प्रशिक्षण दिया।
देशभर में 1,057 पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के लिए कुल 1,057 पदक घोषित किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 272 वीरता पदक, 83 राष्ट्रपति पदक और 606 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विस को मिलाकर कुल संख्या 1,057 होती है।