आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी तक हिमाचल पुलिस और आयकर विभाग ने 8.40 रुपये की अवैध शराब जब्त की है। इसके साथ ही राज्य आबकारी एवं कराधान, पुलिस और अन्य विभागों ने 1.08 करोड़ रुपये कीमत की 1.55 किलोग्राम हेरोइन (चिट्टा) भी बरामद किया है।
हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव और उप-चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और आयकर विभाग की ओर से 8.40 रुपये की अवैध शराब, नकदी, आभूषण सहित अन्य वस्तुएं जब्त की हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि राज्य आबकारी एवं कराधान, पुलिस और अन्य विभागों ने 5.80 करोड़ रुपये मूल्य की 396655 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस विभाग ने अब तक 74.63 लाख रुपये की 37 किलोग्राम चरस, 1.08 करोड़ रुपये कीमत की 1.55 किलोग्राम हेरोइन और 25 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 3.35 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए जा चुके हैं।