हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के बीच होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने 14 अक्तूबर 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), हिमाचल प्रदेश को पत्र जारी किया है।
गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान होमगार्ड जवानों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने की स्वीकृति प्रदान की है। विभाग ने डीजीपी से इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
14 अक्तूबर को जारी हुआ आदेश
अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) की ओर से पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में होमगार्ड जवानों को भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और ग्राउंड टेस्ट से छूट देने की मंजूरी का उल्लेख है। पत्र पर गृह विभाग के उप सचिव मनमोहन चोपड़ा के हस्ताक्षर हैं। यह आदेश 14 अक्तूबर 2026 को जारी किया गया है।