फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दिसंबर में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे सीयू के देहरा कैंपस का उद्घाटन

Wed, 24 Sep 2025 11:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने कहा कि देहरा में सीयू परिसर का निर्माण लगभग 87 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : YT - @Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल ने कहा कि देहरा में सीयू परिसर का निर्माण लगभग 87 फीसदी पूरा हो चुका है। बिजली और पानी की व्यवस्था पूर्ण होते ही दिसंबर या जनवरी में नए परिसर में प्रवेश संभव होगा। नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे।

विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि इस पहले फेज के निर्माण के साथ ही देहरा परिसर में स्कूल आफ मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग को मंजूरी मिल चुकी है। धीरे-धीरे विश्वविद्यालय का विस्तार होगा और नए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय विवि के पास देहरा में काफी जमीन उपलब्ध है, जो भविष्य में विस्तार के लिए इस्तेमाल की जाएगी। एसपी बंसल ने कहा कि देहरा परिसर में बन रहा हिमालयन उद्यान आईएचबीटी पालमपुर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें