फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुल्लू में चॉकलेट में मिले फिनाइल गोली के टुकड़े, खाद्य सुरक्षा विभाग से की शिकायत

Mon, 13 Apr 2026 05:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

बच्चा चॉकलेट खा ही रहा था कि उसकी माता ने चॉकलेट में फिनाइल के टुकड़े देखे। बच्चे को चॉकलेट खाने से रोका, लेकिन बच्चा आधा चॉकलेट खा चुका था।
विज्ञापन
चॉकलेट में मिले फिनाइल गोली के टुकड़े। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू में एक चॉकलेट के अंदर फिनाइल की गोली के टुकड़े मिले हैं। यह चॉकलेट नामी कंपनी की है। मामला 2 अप्रैल शाम का है, जब दो साल के बच्चे को चॉकलेट खाने के लिए दी गई। बच्चा चॉकलेट खा ही रहा था कि उसकी माता ने चॉकलेट में फिनाइल के टुकड़े देखे। बच्चे को चॉकलेट खाने से रोका, लेकिन बच्चा आधा चॉकलेट खा चुका था।

विज्ञापन

बच्चे के पिता ने पत्र लिखकर इसकी शिकायत कंपनी और खाद्य सुरक्षा विभाग से की है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चॉकलेट के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। बच्चे के पिता सोहन लाल ने कहा कि उन्होंने एक नामी कंपनी की चॉकलेट अपने दो साल के बच्चे को खाने के लिए खरीद कर दी। चॉकलेट के भीतर फिनाइल के टुकड़े पाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी और खाद्य सुरक्षा विभाग से कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने कहा कि विभाग को एक नामी कंपनी की चॉकलेट में फिनाइल की गोली के टुकड़े मिलने की शिकायत मिली है। चॉकलेट के सैंपल की जांच करवाई जा रही है और खामियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें