फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चिंतपूर्णी मंदिर में देशभक्ति का जज्बा...पिंडी पर तिरंगा और सिंदूर लिखा हार चढ़ाया

Sat, 17 May 2025 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)

सार

पंजाब के कपूरथला से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो साहस और जज्बा दिखाया है, उसी के चलते माता रानी के दरबार में फौजी भाइयों की रक्षा के लिए माता रानी से प्रार्थना की। 
विज्ञापन
पिंडी पर तिरंगा और सिंदूर लिखा हार चढ़ाया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिंतपूर्णी मंदिर में देशभक्ति का जज्बा दिखा। पंजाब के श्रद्धालुओं ने माता रानी की पिंडी पर तिरंगा झंडा और सिंदूर लिखा विशेष हार चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सैनिकों की रक्षा और सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। पंजाब के कपूरथला से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो साहस और जज्बा दिखाया है, उसी के चलते माता रानी के दरबार में फौजी भाइयों की रक्षा के लिए माता रानी से प्रार्थना की। माता रानी की पिंडी पर हार चढ़ाया गया। यह हार सभी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने कहा कि माता रानी की कृपा से देश के सैनिकों को शक्ति और साहस मिलता है। वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि देश के सैनिकों को हमेशा सुरक्षा व शक्ति प्रदान करें और देश में सुख-शांति बनाए रखें। पुजारी विक्रांत कालिया, अमित कालिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की इच्छा थी कि भारत-पाक के बीच जो संघर्ष हुआ है, उसमें हमारे सैनिकों ने दुश्मन देश को करारा जवाब दिया। उसी के चलते सैनिकों का हौसला बढ़ाने और माता रानी का आशीर्वाद इन सैनिकों पर यूं ही बना रहे, इसलिए हार चढ़ाया गया है।
विज्ञापन


    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें