उपप्रधान पर रोस्टर लागू नहीं
उपप्रधान के 3,758 पदों पर किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं किया गया है। सभी पद अनारक्षित रखे गए हैं, जिससे इस वर्ग में सीधी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
ग्राम पंचायत सदस्यों में 12,709 पद महिलाओं के लिए निर्धारित
ग्राम पंचायत सदस्य स्तर पर सबसे अधिक 21,678 पद हैं। इनमें 1,813 पद एससी, 3,811 एससी महिलाओं, 504 एसटी, 982 एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस श्रेणी में महिलाओं के लिए कुल 7,916 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 6,652 पद अनारक्षित हैं। कुल मिलाकर 12,709 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।
919 महिलाएं बनेगी पंचायत समिति सदस्य
- पंचायत समिति सदस्य के 1,769 पदों में 207 एससी, 253 एससी महिला, 61 एसटी, 70 एसटी महिला, 53 ओबीसी और 72 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। इस स्तर पर 524 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और 529 पद अनारक्षित हैं। कुल 919 पद महिलाओं के हिस्से में आए हैं।
जिला परिषद सदस्यों में 128 पद महिलाओं के लिए निर्धारित
जिला परिषद सदस्य के 251 पदों में 29 एससी, 35 एससी महिला, 10 एसटी, 13 एसटी महिला, 8 ओबीसी और 11 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। यहां 69 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 76 पद अनारक्षित हैं। कुल 128 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
15656 महिलाएं चुनी जाएगी
कुल 31214 पदों में 2,502 पद एससी, 4,607 एससी महिलाओं, 713 एसटी, 1,216 एसटी महिलाओं, 177 ओबीसी, 229 ओबीसी, अनारक्षित पद 12,166 महिलाओं के लिए कुल आरक्षित पद 15656 रहेंगे।