फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पंचायत चुनाव: प्रधान के लिए सगे, उपप्रधान पद पर चचेरे भाई मैदान में, किसी ने वापस नहीं लिया नामांकन

Sat, 16 May 2026 11:56 AM IST
Krishan Singh संजय गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)।

सार

 सिरमौर जिले की औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की पंचायत इस समय एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक चुनावी दंगल की गवाह बन रही है। 
विज्ञापन
कालाअंब पंचायत प्रधान के लिए सगे भाई सुभाष व पवन मैदान में। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की पंचायत इस समय एक बेहद अनोखे और ऐतिहासिक चुनावी दंगल की गवाह बन रही है। यहां लोकतंत्र के मैदान में राजनीतिक विचारधाराएं नहीं, बल्कि सगे और चचेरे रिश्ते आमने सामने खड़े हैं। नामांकन वापसी का समय बीत चुका है और भाइयों में से किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया है। इसने स्थानीय राजनीति में भारी हलचल पैदा कर दी है।  इस दिलचस्प मुकाबले में रिश्तों के ताने-बाने और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। 

विज्ञापन

प्रधान पद के लिए बड़े और छोटे भाई चुनाव मैदान में

प्रधान पद के लिए जहां बड़े भाई सुभाष और छोटे भाई पवन एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, वहीं उप प्रधान पद के लिए भी चचेरे भाइयों अशोक और सोमनाथ के बीच सीधी जंग तय हो चुकी है। इस अभूतपूर्व मुकाबले के पीछे गहरा पारिवारिक रसूख और पुरानी राजनीतिक विरासत छिपी है। प्रधान पद के दोनों उम्मीदवार इस पंचायत के तीन बार प्रधान रह चुके स्वर्गीय पुन्ना राम के बेटे हैं, जिनका क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव था। 

उपप्रधान पद के ये उम्मीदवार मैदान में

इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए पिछले कार्यकाल में बड़े भाई सुभाष की पत्नी रेखा ने भी प्रधान के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं, जिससे इस परिवार की पकड़ जनता पर मजबूत मानी जाती है। दूसरी तरफ, उपप्रधान पद के उम्मीदवार अशोक के पिता और सोमनाथ के चाचा हंसराज भी इसी पंचायत से पूर्व प्रधान रह चुके हैं। अब एक ही परिवार के सदस्यों के आमने-सामने डटने से यह चुनाव पूरी तरह से पारिवारिक वर्चस्व की लड़ाई का रूप ले चुका है। 

एआरओ से नामांकन वापसी का प्रपत्र छीन प्रत्याशी फरार

वहीं विधानसभा क्षेत्र की खालाक्यार पंचायत में शुक्रवार को नामांकन वापस लेने के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उपप्रधान पद का एक उम्मीदवार नामांकन वापिस लेने के आवेदन (प्रपत्र) को एआरओ से छीन कर भाग गया। एआरओ ने तुरंत इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू को दी। बीडीओ के आदेश पर एआरओ ने शुक्रवार देर रात को रेणुका थाने में पहुंच कर उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ज्ञात हुआ है कि ददाहू के साथ सटी खालाक्यार पंचायत में उपप्रधान पद के चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया।
विज्ञापन

अकेले उम्मीदवार को मैदान में रहते देख उन तीन उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लेने के कुछ देर बाद ही अपना नामांकन एआरओ से छीन कर फरार हो गया। इस कारण खालाक्यार पंचायत में नामांकन वापिस लेने की कार्यवाही को रोक कर रखा गया जिस कारण पूरे ब्लॉक में ही प्रत्याशियों की नामांकन वापिसी की गणना का आंकलन भी देर रात तक थमा रहा। निर्वाचन अधिकारी एवं बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि खालाक्यार पंचायत में स्थित एआरओ से एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रपत्र छीन कर भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर जांच करने के उपरांत एआरओ को संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करने को भेजा गया है। इस बारे में विभागीय कार्रवाई के साथ साथ विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें