फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पंचायत चुनाव: 22 हजार बूथों पर 54 हजार कर्मचारी देंगे ड्यूटी, तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे इलेक्शन

Mon, 13 Apr 2026 09:46 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार पंचायत चुनाव में 54 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र (बूथ) बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रोस्टर जारी होने के बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तैयारियां तेज कर दी है। आयोग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार पंचायत चुनाव में 54 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 22 हजार मतदान केंद्र (बूथ) बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक पंचायत में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 7 से 8 कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें प्रेक्षक, प्रिसाइडिंग अधिकारी, पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल होंगे। सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।  पहला चरण 25 मई, दूसरा और तीसरा चरण निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे।

अंतिम यानी तीसरा चरण 28 मई तक पूरा करने की योजना बनाई गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में बूथों की स्थिति, कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने कहा कि आयोग चुनाव की तैयारियों में जुटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें