फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी प्रधान तो पति उपप्रधान पद के लिए मैदान में

Sun, 03 Jan 2021 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर सलिल भाटिया, अमर उजाला नेटवर्क, सलौणी (हमीरपुर)
विज्ञापन
निवर्तमान प्रधान इंदरजीत सिंह ने उपप्रधान और उनकी पत्नी निशा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत से पति-पत्नी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। निवर्तमान प्रधान इंदरजीत सिंह ने उपप्रधान और उनकी पत्नी निशा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुल्हेड़ा पंचायत से पिछली बार अनारक्षित सीट से इंदरजीत प्रधान बने थे, लेकिन इस बार प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को प्रधान पद पर उतारा है। खुद उपप्रधान पद के लिए ताल ठोक दी है। 

विज्ञापन


पति-पत्नी का एक पंचायत के दो पदों के लिए चुनाव लड़ना लोगों में चर्चा का विषय बना है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि एससी महिला सीट आरक्षित होने पर पत्नी को प्रधान पद पर उतारा है। क्षेत्र की जनता और समर्थकों के दबाव से वह खुद उपप्रधान पद पर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी को मार्गदर्शन करने के लिए पंचायत में उनकी भागीदारी आवश्यक थी, तभी दोनों ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें