निवर्तमान प्रधान इंदरजीत सिंह ने उपप्रधान और उनकी पत्नी निशा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत से पति-पत्नी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। निवर्तमान प्रधान इंदरजीत सिंह ने उपप्रधान और उनकी पत्नी निशा देवी ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुल्हेड़ा पंचायत से पिछली बार अनारक्षित सीट से इंदरजीत प्रधान बने थे, लेकिन इस बार प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को प्रधान पद पर उतारा है। खुद उपप्रधान पद के लिए ताल ठोक दी है।
पति-पत्नी का एक पंचायत के दो पदों के लिए चुनाव लड़ना लोगों में चर्चा का विषय बना है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि एससी महिला सीट आरक्षित होने पर पत्नी को प्रधान पद पर उतारा है। क्षेत्र की जनता और समर्थकों के दबाव से वह खुद उपप्रधान पद पर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी को मार्गदर्शन करने के लिए पंचायत में उनकी भागीदारी आवश्यक थी, तभी दोनों ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।