हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला कॉलेज की छात्रा के मौत मामले में उच्च शिक्षा निदेशालय की विभागीय जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है। अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में गठित जांच समिति को कॉलेज स्तर पर जातिसूचक शब्दों और रैगिंग के आरोपों के सबूत नहीं मिले हैं। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों में रैगिंग की पुष्टि नहीं होती है। शिक्षा निदेशालय जल्द ही यह रिपोर्ट को राज्य सरकार को सौंपेगा। जांच समिति की ओर से धर्मशाला कॉलेज में शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासनिक स्टाफ से अलग-अलग बातचीत की गई। समिति ने रिकॉर्ड खंगाले, रजिस्टर, आंतरिक शिकायत तंत्र और पूर्व शिकायतों की भी पड़ताल की।