फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Fri, 06 Nov 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने शुक्रवार को वन विभाग के एक रेंज ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी वन अधिकारी लकड़ी का ट्रांसपोर्ट परमिट जारी करने की एवज में 1000 रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो हमीरपुर में की।

विज्ञापन


इसके बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक लालमन शर्मा ने एक विशेष दल गठित कर मौके पर भेजा। विजलेंस ने वन अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शुक्रवार को जब विजिलेंस टीम वन रेंज कार्यालय अग्घार पहुंचीं तो आरोपी वन अधिकारी रिश्वत ले रहा था।

विजिलेंस टीम ने आरोपी वन अधिकारी को मौके पर ही नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक आरोपी अधिकारी से विजिलेंस पूछताछ कर रही थी। आरोपी को शनिवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि एक रेंज अधिकारी को 1000 रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अग्घार से लकड़ी से लदी गाड़ी हरियाणा जानी थी। इसके लिए वन विभाग का ट्रांसपोर्ट परमिट चाहिए था। आरोपी वन अधिकारी ट्रांसपोर्ट परमिट जारी करने की एवज में रिश्वत लेते हुए धरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें