फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में गृह संगरोध से भागे दो कोरोना पॉजिटिव

Tue, 13 Oct 2020 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उपमंडल भोरंज में गृह संगरोध में रखे दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति भाग गए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों को गृह संगरोध में रहने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके उन्होंने नियमों की अवहेलना करते हुए प्रोटोकोल को तोड़ा है। दोनों प्रवासी हैं। किराए के मकान में धमरोल में रह रहे हैं। 
 
कुछ दिन पूर्व दोनों उत्तर प्रदेश से आए हैं। इन्हें गृह संगरोध में रखा था। गृह संगरोध के दौरान दोनों के सैंपल लिए गए। बीते रविवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन्हें गृह संगरोध में रहने के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को प्रशासन को पता चला कि वे किराए के मकान से गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


दोनों भागकर कहां चले गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही संबंधित पंचायत प्रधान ने एसडीएम भोरंज को सूचना दी। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें