हिमाचल प्रदेश सरकार ने 14 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव कर दिया है। कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू रहे संजीव लखनपाल को कमांडेंट मंडी लगा दिया गया है। वहीं, एसपी मदन लाल को पीटीसी डरोह में एसपी लीव रिजर्व, एडिशनल एसपी चंबा रमन शर्मा को एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन सकोह, एडिशनल एसपी निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू लगाया गया है। एडिशनल एसपी ऊना विनोद कुमार को एडिशनल एसपी चंबा, एडिशनल एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा को एडिशनल एसपी 3 आईआरबीएन पंडोह, एडिशनल एसपी कांगड़ा दिनेश कुमार को एडिशनल एसपी एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज लगाया गया है।