फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर मिलेंगी पर्यटन विकास की सेवाएं, ऑनलाइन हुआ पंजीकरण और नवीनीकरण

Fri, 26 Feb 2021 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
पर्यटन विकास एवं नागरिक उड्डन विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की सभी सेवाएं अब एक क्लिक पर मिलेंगी। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उद्यमियों के समय और धन की भी बचत होगी। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग की ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ फ्लैगशिप योजना में हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डन विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है।

विज्ञापन


इसके माध्यम से ही प्रदेश में सभी नई और पुरानी पर्यटन उद्योग इकाइयों का पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्यटन इकाइयों में रहने-खाने की दरों का निर्धारण, नए प्रोजेक्टों की स्वीकृति तथा पर्यटन विभाग से जुड़े सभी सर्टिफिकेट के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

प्रदेश पर्यटन विकास एवं नागरिक उड्डन विभाग ने सभी जिलों के पर्यटन विकास और एचपीटीडीसी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। पहले प्रदेश में होटल कारोबार के लिए कारोबारियों एवं उद्यमियों को ऑफलाइन ही सारी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं। 
विज्ञापन


यह होता है इज ऑफ डूइंग बिजेनस
विश्व बैंक हर साल डूइंग बिजनेस की रिपोर्ट जारी करता है। इसमें 10 पैमानों पर करीब 190 देशों की रैंकिंग करता है। इसे ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ कहते हैं। इसका मकसद यह जानना है कि किस देश में कारोबार शुरू करना आसान है और किस देश में कठिन। इन 10 पैमानों में कॉन्ट्रेक्ट लागू करना, बिजनेस शुरू करना, बिजली कनेक्शन लेने में लगने वाला समय, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, दिवालियापन के मामले सुलझाना, कंस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट, लोन लेने में लगने वाला वक्त, टैक्स पेमेंट, ट्रेडिंग अक्रोस बॉर्डर (सीमापार व्यापार) और माइनॉरिटी इन्वेस्टर्स के हितों की रक्षा शामिल है।

प्रदेश में पर्यटन विकास से जुड़ी सेवाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल सेवा शुरू हो गई है। 24 फरवरी के बाद ऑफलाइन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। इस सुविधा का अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे, इसके लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। - यूनुस, निदेशक, पर्यटन विकास एवं नागरिक उड्डन हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें