फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घूम रहे सैलानी, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 05 Jul 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

विभाग की ओर से होटलियरों और ट्रेवल एजेंटों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इन्हें कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
शिमला पहुंचे सैलानी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली सहित प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ लग रही है। वीकेंड पर रिकॉर्ड सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों में सैलानी नॉर्थ पोर्टल के सिस्सू पहुंच रहे हैं। मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा लगने से एक बार फिर कोरोना फैलने का खतरा है। अधिकतर पर्यटक मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए पर्यटन विभाग सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से होटलियरों और ट्रेवल एजेंटों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इन्हें कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके। पर्यटन विभाग की ओर से होटलियर एसोसिएशन मनाली, कुल्लू, कसोल (मणिकर्ण), जिभी और हिमाचल प्रदेश ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन को कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के लिए पत्र भेजा गया है।

कोरोना की दूसरी रफ्तार थम जाने के बाद कुल्लू जिला पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। अटल टनल रोहतांग को निहारने के साथ ही पर्यटक रोहतांग दर्रा पर बर्फ का लुत्फ भी उठा रहे हैं। लेकिन शाम के समय मनाली के मालरोड पर सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ लग रही है। सोशल मीडिया पर भी पर्यटकों की लापरवाही की फोटो वायरल हो रही हैं। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी कृष्ण चंद ने कहा कि मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटन से जुड़ी इकाइयों को कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें