फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दलाई लामा को धर्मशाला स्थित आवास पर प्रदान किया गया ग्रैमी पुरस्कार

Wed, 03 Jun 2026 03:59 PM IST
Ankesh Dogra पीटीआई, शिमला

सार

धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके आधिकारिक कार्यालय में विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सौंपा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उस्ताद अमजद अली खान दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड सौंपते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बुधवार को मैक्लोडगंज में ग्रैमी अवॉर्ड भेंट किया गया। प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद अमजद अली खान ने परिवार सहित धर्मगुरु से मुलाकात कर यह सम्मान उन्हें सौंपा। दलाई लामा को यह ग्रैमी अवॉर्ड एलबम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में मिला है। इस एलबम भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ करुणा, शांति और मानवता की एकता पर दलाई लामा के विचारों को प्रस्तुत किया गया है। उस्ताद अमजद अली खान ने कहा कि दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिलना विश्व स्तर पर बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ एलबम में दलाई लामा की आवाज के साथ सरोद वादन किया है। इसी कारण वह ग्रैमी अवॉर्ड धर्मगुरु को भेंट करने मैक्लोडगंज पहुंचे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें