फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-संवाद एप में किन्नौर से शुरू हुआ विद्यार्थियों का पंजीकरण

Thu, 22 Oct 2020 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विद्यार्थी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ई-संवाद एप्लीकेशन पर किन्नौर से विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। वीरवार को पायलट आधार पर किन्नौर में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के पंजीकरण से इसकी शुरूआत हुई। 11 जिलों में भी अभिभावकों के मोबाइल फोन नंबर एकत्र करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 15 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने ई-संवाद एप को उच्च कक्षाओं के लिए लांच किया था।

विज्ञापन


बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने छात्रों के पंजीकरण के बारे में एक ऑनलाइन प्रशिक्षण करवाया। इसमें सभी जिलों के उप निदेशक (उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा), जिला परियोजना अधिकारी, बीआरसीसी, कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर, मूल्यांकन विशेषज्ञ, सूचना प्रबंधन प्रणाली प्रभारी और प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक समेत लगभग तीन हजार से अधिक प्रतिभागी यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से जुड़े।

उन्होंने कहा कि एप के उपयोग के लिए प्रत्येक स्कूल से एक ई संवाद प्रभारी बनाया जाएगा। इसका फोन नंबर आगे के अनुपालन के लिए पंजीकृत किया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों को एप में पंजीकृत किया जाएगा।  पंजीकरण के बाद प्राथमिक कक्षाओं के लिए योगात्मक आकलन एक का आकलन डाटा भरा और जमा किया जाएगा। डाटा जमा करने के बाद छात्रों की प्रगति के बारे में संदेश अभिभावकों को भेजा जाएगा। इस एप के माध्यम से माता-पिता को छह प्रकार के संदेश भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें