फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा, सात लोगों से 22 लाख ठगे

Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का करीबी बताकर वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शातिर ने छह लोगों से 22 लाख रुपये ठग लिए। मंडी, कुल्लू, सोलन और हरियाणा के युवकों ने आरोपी के खाते में ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर कर दिए। नौकरी न मिलने पर बेरोजगारों ने पैसे वापस मांगे तो उन्हें फ्रॉड चेक थमा दिए। एक युवक ने इसकी शिकायत बीएसएल थाना सुंदरनगर में की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंडी के करसोग के निहरी क्षेत्र के कमांद गांव के जितेंद्र कुमार ने शिकायत दी कि करसोग के आरोपी मोहन लाल ने बीते वर्ष अक्तूबर में उन्हें केंद्रीय मंत्री का नजदीकी बताकर वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए, लेकिन न उन्हें नौकरी मिली और न वापस पैसे दिए। जब पैसे लौटाने को कहते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बीते 9 अक्तूबर को हिमाचल ग्रामीण बैंक रोहांडा से आरोपी के पीएनबी करसोग के खाते में नेफ्ट और पेटीएम से अलग-अलग तारीख को पैसे डाले और 12 लाख कैश दिए। इस प्रकार उन्होंने 14.70 लाख रुपये दिए हैं। वहीं आशीष निवासी जींद, हरियाणा (कैशियर हिमाचल ग्रामीण बैंक शाखा रोहांडा), महेंद्र कुमार निवासी मांहूनाग और करताप सिंह निवासी द्रंग (मंडी), शेर सिंह निवासी निरमंड (कुल्लू), सीता राम और मदन लाल निवासी कसौली (सोलन) से भी 7.20 लाख रुपये ऐंठे हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि अपनी जमीन गिरवी रखकर उसने पैसे दिए हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। - गुरबचन सिंह रणौत, डीएसपी सुंदरनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें