फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आचार संहिता के बीच मुफ्त स्कूल वर्दी का रास्ता साफ, राशन डिपुओं में मिलेगी विदेशी मलका दाल

Fri, 25 Nov 2022 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य निर्वाचन विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को स्कूल वर्दी के टेंडर खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। खाद्य आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सचिव राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता के बीच सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी का रास्ता साफ हो गया है। राज्य निर्वाचन विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को स्कूल वर्दी के टेंडर खोलने के लिए मंजूरी दे दी है। खाद्य आपूर्ति निगम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सचिव राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। निगम ने टेंडर किए थे, जिसमें छह कंपनियों ने हिस्सा लिया था। अब 30 नवंबर को टेक्निकल बिड खोली जाएगी। सबसे कम रेट वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। प्रदेश में नई सरकार का गठन होते ही स्कूली विद्यार्थियों को वर्दी मिलना शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साढ़े आठ लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को वर्दी दी जानी है। 

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं में मिलेगी विदेशी मलका दाल
 हिमाचल के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को डिपुओं में अब विदेशी मलका दाल दी जाएगी। यह दाल पहले की तरह सब्सिडी पर मिलेगी। केंद्र सरकार की सरकारी एजेंसी नैफ्ड ने हिमाचल के लिए विदेशी मलका दाल की सप्लाई की है। यह दाल रूस और कनाडा की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें