फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सिरमौर के पांवटा साहिब में टापू में फंसे तीन परिवार के 32 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Mon, 10 Jul 2023 04:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिरमौर

सार

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला में टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। देर रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा जीएस चीमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन
32 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला स्थित टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए लोगों में महिलाएं, छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला में टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। देर रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा जीएस चीमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। 



टीम ने मेहरूवाला के पास से गुज्जर परिवार, मवेशी और सामान सुबह 6.35 बजे तक निकाल लिया। इस दौरान थाना प्रभारी पुरुवाला जीत सिंह, नायब तहसीलदार पांवटा फरीद मोहहमद, पटवारी भगानी विष्णु भारद्वाज मौजूद रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय गोताखोर, अग्निशमन विभाग, पुलिस व स्थानीय क्षेत्र के लोग शामिल रहे। रेस्क्यू किए लोगों में  महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें