फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव ड्यूटी 12 किलोमीटर के दायरे में लगाने की तैयारी

Sun, 25 Oct 2020 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

हिमाचल पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव में ब्लाक के कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी लगेगी। पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी 12 किलोमीटर के दायरे में लगाने की तैयारी है। इससे कर्मचारियों के आने जाने का समय और धन भी बचेगा। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव में जिले से बाहर कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगता रहा है।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी बताते हैं कि पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव निचले स्तर पर होते हैं और इसके लिए व्यवस्था करना भी काफी कठिन रहता है। पंचायत के चुनाव में संभव नहीं है कि जिलों से बाहर के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सके।

पंचायत चुनाव के दौरान वाहनों और कर्मचारियों की आवाजही कम से कम हो और दूरी भी ज्यादा न हो। इसे ध्यान में रखने हुए चुनाव आयोग ब्लाकों के अंदर से ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाएगा।
विज्ञापन


चुनाव के बाद मतगणना के लिए ज्यादा परेशानी न हो। इस कारण से कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने में काफी कसरत की जा रही है। इस बात का ध्यान भी आयोग रख रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए मतपतेटियों को लेजाने और वापस लाने के लिए भी ज्यादा परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें