सी जुनेजा अस्पताल में उपचार के साथ मरीजों का तनाव दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में नर्सों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर पांवटा साहिब के कोविड वार्ड में नर्सिंग स्टाफ संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। पीपीई किट पहनकर नर्सों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला मरीज भी बेड पर डांस कर तनाव भगाने की प्रयास करती नजर आ रही हैं। पांवटा उपमंडल के निजी जेसी जुनेजा अस्पताल के कोविड वार्ड की मुख्य नर्स दीपिका ने बताया कि महिला संक्रमितों समेत कई मरीज तनाव में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
उपचार के साथ मरीजों का तनाव दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अन्य नर्सों के साथ पीपीई किट पहनकर डांस किया। महिला मरीज ने भी डांस और म्यूजिक का जमकर लुत्फ लिया। इससे आईसीयू रूम का माहौल बदल गया।। मई के प्रथम सप्ताह से निजी अस्पताल में कोविड सेंटर शुरू हुआ है। अब तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते 35 संक्रमित ठीक हो चुके व 12 उपचाराधीन हैं। (संवाद)
तनावमुक्त रहें संक्रमित मरीज: डॉ. देओल
बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कोविड मरीजों को सलाह दी है कि वे खुद को दबाव और तनाव से दूर रखें। निजी अस्पताल जेसी जुनेजा में नर्सिंग स्टाफ का संक्रमित के साथ डांस करके तनावमुक्त माहौल तैयार करने के प्रयास बेहतर है। ऐसा करने से मरीजों और स्टाफ के बीच गहरा संबंध भी स्थापित किया जा सकता है।