फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में होंगी दसवीं और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 01 Jan 2021 05:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्री बोर्ड परीक्षाएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की फरवरी 2021 में प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। कोरोना संकट अगर दूर हो गया तो इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर परीक्षाएं ली जाएंगी। अगर हालात में सुधार नहीं आया तो पूर्व की तरह प्री बोर्ड परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली जाएंगी। वार्षिक परीक्षाएं होने से पहले इन प्री बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थियों को तैयारियां करने का मौका मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


साल 2020 से शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी प्री बोर्ड परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया था। साल 2020 में पहली बार फरवरी में शिक्षा विभाग ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्री बोर्ड परीक्षाएं ली थी। अब इसी दर्ज पर दोबारा से फरवरी 2021 में इन परीक्षाओं को करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि प्री बोर्ड परीक्षाओं से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों का आकलन करने का मौका मिलता है।

जिन विद्यार्थियों के प्री बोर्ड परीक्षाओं में कम अंक आते हैं, उनमें सुधार लाने के लिए शिक्षकों को भी समय मिल जाता है। जिस विषय में विद्यार्थियों के अंक कम आते हैं, उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिससे वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार आएगा। शुक्रवार को इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें