फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake Today: चंबा में भूकंप का झटका, 2.7 की तीव्रता से हिली धरती

Fri, 23 Oct 2020 04:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में आज भूकंप
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप का झटका लगने से लोग सहम गए। भूकंप का झटका 12 बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र जिला चंबा ही रहा। प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल माह में सिलसिलेवार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जबकि जून में भी एक झटका महसूस किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें