फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सुक्खू बोले- न जाएगी कोई नाैकरी, न होंगे पद खत्म; आरडीजी हमारा अधिकार, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

Wed, 11 Feb 2026 02:50 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से कहा कि जितना राजस्व हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) से आता था, उससे ज्यादा कमाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार किसी की नौकरी खत्म नहीं करेगी और न पदों को खत्म करेगी। युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। नई दिल्ली से लाैटने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से कहा कि जितना राजस्व हिमाचल प्रदेश को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) से आता था, उससे ज्यादा कमाएंगे। सीएम ने कहा कि उन्होंने एक जनवरी 2023 से ही तैयारी कर ली थी। सभी ने उनके इस बयान को सुना होगा कि प्रदेश के हालात श्रीलंका जैसे होने जा रहे हैं। उसी समय से कड़े फैसले लेने शुरू किए। एक प्रश्न के उत्तर में सीएम ने कहा कि आरडीजी हिमाचल का अधिकार है। इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। पर अभी तो चाहते हैं कि भाजपा के सभी सांसद प्रधानमंत्री से मिलें। सरकार भी प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने के बजाय विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल आरडीजी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलें। सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं को आपसी राजनीति छोड़कर राज्य के हित में आगे आना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

नई दिल्ली में मुलाकात के दाैरान पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी आरडीजी के मुद्दे को उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिक सेवाएं दे रहा है। यह खुलासा भारतीय वन प्रबंधन संस्थान की रिपोर्ट में हुआ है। प्रदेश के संसाधनों पर उनका अधिकार है और वे इसके लिए पूरी मजबूती से लड़ेंगे। पी. चिदंबरम ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत राज्यों की आय और व्यय की स्थिति को ध्यान में रखने का प्रावधान है। सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को पांच वर्षों में 70,000 करोड़ रुपये मिले। यदि उनमें से 40,000 करोड़ कर्ज चुकाने में लगाते, तो आज प्रदेश कर्ज के जाल में नहीं फंसा होता। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बताना चाहिए कि 70,000 करोड़ रुपये कहां खर्च हुए और किसे इसका लाभ मिला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आवश्यकता के अनुसार ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जो पिछली भाजपा सरकार की तुलना में आधे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें