फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के प्रस्ताव पर शुरू हो सकती है बिलासपुर-बुशहर रेललाइन की कवायद

Mon, 28 Dec 2020 11:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन की कवायद शुरू हो सकती है। सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो रेलवे इसे अपडेट सर्वे में डाल सकता है। भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट पहले भानुपल्ली-बिलासपुर-रामपुर-बुशहर रेललाइन प्रोजेक्ट था। इसे बनाने का सपना पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने साल 1985 में देखा था। इसका रिफाइनेंस इंजीनियरिंग एंड कम ट्रैफिक सर्वे भी किया गया था।

विज्ञापन


उसके बाद फंड न होने से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब इसे बदलकर बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साल 1985 में प्रयास शुरू किए थे। 1992-93 में इसी प्रोजेक्ट के लिए भानुपल्ली में रेलवे का कार्यालय खोला गया। करीब 25 साल पहले भानुपल्ली से बिलासपुर रेललाइन का सर्वे पूरा किया गया था। उस समय इसकी लागत 510 करोड़ थी। उसके बाद इसे कारणों से आगे नहीं बढ़ाया गया।

अब सिर्फ बिलासपुर से रामपुर तक 133 किमी रेललाइन बिछाने को करीब 13 हजार करोड़ लागत होगी। जब इसे शुरू किया गया तो इसका नाम बदल दिया गया और इसे लेह से जोड़ा गया। इसका अब फाइनल लोकेशन सर्वे भी पूरा हो चुका है। अभी भी यह प्रोजेक्ट रेलवे की सर्वे रिपोर्ट में शामिल है। सामरिक दृष्टि से जितना महत्वपूर्ण लेह रेललाइन है, उतना ही महत्वपूर्ण रामपुर-बुशहर रेललाइन प्रोजेक्ट भी है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रोजेक्ट सर्वे में भानुपल्ली-बिलासपुर-रामपुर प्रोजेक्ट की डिटेल है। अगर प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहती है तो इसके लिए उत्तर रेलवे को प्रस्ताव भेजना होगा। उसके बाद इसका अपडेट सर्वे शुरू हो सकता है। - हरपाल सिंह, चीफ इंजीनियर नॉर्दर्न रेलवे सर्वे इंचार्ज
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें