फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला अध्यापकों के भरे जाएंगे 500 पद, संभावनाएं तलाशने के निर्देश

Sun, 25 Apr 2021 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कला अध्यापकों के 500 पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने वित्त महकमे को पत्र लिखकर 500 पद भरने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए हैं। बीते लंबे समय से सरकारी स्कूलों में कला अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। बेरोजगार कला अध्यापकों ने सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 16 मार्च को बेरोजगार कला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को संघ ने रिक्त पद भरने की मांग उठाई थी। इसी कड़ी में बीते दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वित्त विभाग को पत्र जारी कर पद भरने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र जारी होने से बेरोजगार कला अध्यापकों में खुशी की लहर है। संघ ने सरकार को इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें