फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: केंद्र सरकार ने भेजा प्याज, 25 रुपये किलो दाम, खरीदने के लिए लगी लंबी कतारें

Wed, 01 Nov 2023 07:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

बुधवार को सोलन सेब मंडी के समीप लोगों को 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से प्याज बांटा। इस दौरान प्रति आधार कार्ड दो किलो प्याज दिया गया। शनिवार से शिमला के शोघी और संजौली में भी आवंटन शुरू होगा।
विज्ञापन
प्याज खरीदने के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से लोगों को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाया गया। बुधवार को सोलन सेब मंडी के समीप लोगों को 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से प्याज बांटा। इस दौरान प्रति आधार कार्ड दो किलो प्याज दिया गया। शनिवार से शिमला के शोघी और संजौली में भी आवंटन शुरू होगा।  सोलन सब्जी मंडी के पास एनसीसीएफ की टीम जैसे ही प्याज का आवंटन करने पहुंची तो लोगों में खरीदारी के लिए होड़ मच गई। हालांकि जब अधिकारियों ने आधार कार्ड पर प्याज देने की बात कही तो कई लोग आधार कार्ड लेने घरों को भागे। बाद में व्यवस्था ठीक करते हुए अधिकारियों ने लोगों को कतार में लगाया और आधार कार्ड नंबर नोट करने के बाद प्रति आधार कार्ड दो किलो प्याज दिया। वहीं एक व्यक्ति चार आधार नंबर दिखाकर प्याज ले सकता था।

विज्ञापन



गौर रहे कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों को राहत देने के लिए सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाया जा रहा है। सुबह करीब 9:00 बजे इसकी बिक्री शुरू की गई और शाम 4:30 बजे तक 23 क्विंटल प्याज वितरित किया गया। अब वीरवार सुबह शिमला को भी सोलन से करीब 25 क्विंटल प्याज की सप्लाई भेजी जाएगी, जो शोघी और संजौली में आवंटित होगा। एनसीसीएफ के शिमला शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेशों के बाद लोगों को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सोलन में 25 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से करीब 23 क्विंटल प्याज बांटा गया। वीरवार से शिमला को भी सप्लाई भेजी जाएगी। सोलन में करीब 30 टन प्याज लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें