फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: 25 सितंबर को राजभवन में शपथ लेंगे हिमाचल के नए मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर

Tue, 24 Sep 2024 01:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नए मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
विज्ञापन
जस्टिस राजीव शकधर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर बुधवार सुबह 11:15 बजे राजभवन शिमला में शपथ लेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल नए मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जस्टिस शकधर 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे। जस्टिस राजीव शकधर देश के वरिष्ठतम न्यायाधीशों में शामिल हैं। उधर, प्रदेश झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को 30 मई 2023 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें